आम आदमी को क्या मिला, प्रभु के रेल बजट में जाने -->

आम आदमी को क्या मिला, प्रभु के रेल बजट में जाने

आम आदमी को क्या मिला, प्रभु के रेल बजट में जानें

गोरखपुर (पी.एम.ए.): रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में आम आदमी को बहुत कुछ दिया है। सुरेश ने रेल बजट में गोरखपुर जंक्शन को सेटलाइट स्टेशन बनाने हेतु 16 करोड़ रूपये दिये हैं। बलिया में कोचिंग लाइन बनाने हेतु 10 करोड़ रूपये भी स्वीकृत किया है। उन्होंने घोषणा की है कि हमसफर ट्रेन फुली एयरकंडीशन होगा। वाराणसी सिटी स्टेशन को भी माॅडिफाई के लिए भी बजट में प्राविधान किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक राजीव मिश्र ने अपने सभाकक्ष में गुरूवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उक्त जानकारी देते हुए कहा कि रेल बजट पूरी तरह रियलेस्टिक बजट है। इस बजट में प्रोजेक्ट इम्पिलिमेंन्टेशन पर जोर दिया गया है।

सभी क्षेत्रों में विकास करने की कोशिश की गई है। कहा 2016 में रेलवे बोर्ड स्ट्रक्चर में भी परिवर्तन होगा। रेल बजट-2016 के मुख्य बिन्दु सामान्य- ऽ यात्री किराये एवं मालभाड़े में कोई बढ़ोत्तरी नहीं ऽ कैपिटल प्लान आउटले - 121000 करोड़ ऽ बड़ी लाइन कमिशनिंग का लक्ष्य - 2800 किमी. ऽ विद्युतीकरण कमिशनिंग का लक्ष्य - 2000 किमी. ऽ ए-2 श्रेणी के सभी स्टेशनों पर शक्ति सम्पन्न स्टेशन निदेशकों की तैनाती ऽ सभी परिचालनिक हाल्ट को वाणिज्यिक हाल्ट में बदलना ऽ धार्मिक महत्व के स्टेशन - मथुरा एवं वाराणसी का सौनदर्यीकरण एवं सुविधाओं को सुधारना। ऽ अब कुलियों को सहायक के नाम से जाना जायेगा एवं उन्हें वर्दी दी जायेगी तथा साफ्ट क्सिकल में प्रशिक्षित किया जायेगा। ऽ सभी आरक्षिण श्रेणी के यात्रियों को रेल बन्धु पत्रिका उपलब्ध कराना ऽ गाड़ियों में पी.ए. सिस्टम के द्वारा एम.एम. चैनलों का प्रसारण ऽ रेल यात्रा की बुकिंग के समय वैकल्पिक यात्री बीमा उपलब्ध कराना ऽ विश्रामालय की घंटो के आधार पर बुकिंग ऽ वरिष्ठ नागरिक के वर्तमान कोटा में 50 प्रतिशत वृद्धि की गई है जिसके फलस्वरूप लगभग हर गाड़ी में 120 निचली शयिकायें इनके लिए उपलब्ध यात्रा के गुणवत्ता में सुधार- अनारक्षित यात्रियों के लिये - ऽ अनारक्षित यात्रियों के लिए अनारक्षित सुपरफास्ट सेवा 'अन्त्योदय' एक्सप्रेस ऽ अनारक्षित 'दीनदयालु' सवारी डिब्बों जिनमें अधिक संखय में माबोइल चार्जिंग प्वाइन्ट उपलब्ध हों- हर गाड़ी में 2-4 लगाया जाना आरक्षित यात्रियों के लिये- ऽ पूर्णतः वातानुकूलित थ्री ए.सी. सेवा जिसमें भोजन के विकल्प की सेवा उपलब्ध वाली 'हमसफर' एक्सप्रेस ऽ 130 किमी प्रति घंटा व उससे अधिक गति वाले 'तेजस' एक्सप्रेस जिसमें मनोरंजन/स्थानीय भोजन/वाई-फाई तथा आन बोर्ड सेवा उपलब्ध होगी। ऽ सबसे व्यस्त मार्गों पर वातानुकूलित डबल डेकर 'उत्कृष्ट' यात्री एक्सप्रेस जिनकी क्षमता 40 प्रतिशत अधिक होगी। टिकटिंग- ऽ हैण्ड हेल्ड टर्मिनस के जरिये टिकटों की बुकिंग ऽ डेबिट/क्रेडिट कार्ड से ई-टिकट की सुविधा ऽ पायलट आधार पर बार कोड वाले टिकटों, स्कैनर व एक्सेस कन्ट्रोल ऽ टिकट सम्बन्धी सभी कार्य करने, परिवाद का निवारण करने और सुझाव प्राप्त करने के लिए 02 मोबाइल ऐप में सभी सुविधा समेकित करना। ऽ विकल्प योजना के अन्तर्गत विर्निदिष्ट गाड़ियों में एकोमोडेशन हेतु विकल्प ऽ पत्रकारों के लिए रियायती पास पर ई-टिकट की सुविधा ऽ हेल्प लाइन 139 पर पंजीकृत फोन पर भेजे गये वन टाइम पासवर्ड द्वारा टिकट निरस्त कराने की सुविधा ऽ सभी तत्काल काउण्टर पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगाना ऽ पी.आर.एस. वेबसाइट का आवधिक आडिट ई-खानपान सेवा- ऽ ई-खानपान को वर्तमान 45 बड़े स्टेशनों से बढ़ाकर ए-1 एवं ए-2 के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध कराना। ऽ आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा 10 नये बेस किचेन स्थापित किये जायेंगे। ऽ गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों हेतु खानपान, शिशु आहार एवं गरम दूध, गरम पानी उपलब्ध कराना। ऽ महिला सुरक्षा के लिए सवारी डिब्बों में मध्य में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित स्वच्छता- ऽ 30000 अतिरिक्त बायो-ट्वायलेट ऽ चुनिन्दा स्टेशनों के सभी प्लेटफार्मों पर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों हेतु पोर्टेबल बायो-ट्वायलेट ऽ सभी ए-1 श्रेणी के स्टेशन पर कम से कम एक दिव्यांगों हेतु बायो-ट्वायलेट यात्री सुविधा- ऽ खानपान इकाईयों में अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के महिलाओं, दिव्यांगों हेतु आरक्षण लागू करना। ऽ प्रत्येक आरक्षित श्रेणी में महिलाओं हेतु 33 प्रतिशत का सब कोटा बजट अनुमान 2016-17 ऽ सकल यातायात प्राप्तियां - रू0 1,84,000 करोड़ ऽ यात्री यातायात से आमदनी - 12.4 प्रतिशत या रू0 51,000 करोड़ लगभग ऽ माल यातायात से आमदनी - 1,18,000 करोड़ लगभग ऽ अन्य कोचिंग मद से आमदनी - रू0 6,200 करोड़ लगभग ऽ विविध आमदनी - रू0 9,600 करोड़ लगभग ऽ पेंशन निकासी - रू0 45,500 करोड़ लगभग रेल बजट 2016-2017 में पूर्वोत्तर रेलवे पर स्वीकृत सर्वेक्षण


Print

Hi...! Readers ..! also following topics:

0 comments

Emoticon

 
Join a whatsapp for daily job update Message to JOIN 9016702906